फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Conspiracy of mass conversion under guise of  healing service three arrested including couple

Fatehpur: चंगाई सभा की आड़ में सामूहिक धर्मांतरण की साजिश; दंपती समेत तीन गिरफ्तार…प्रचार सामग्री भी बरामद

Tue, 06 Jan 2026 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jan 2026 10:07 AM IST
सार

Fatehpur News: खखरेरू के रतनपुर गांव में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए। आरोपियों ने ग्रामीण को नौकरी और बीमारी से मुक्ति का लालच दिया था। पुलिस ने मौके से बाइबिल बरामद की।

विज्ञापन
Fatehpur Conspiracy of mass conversion under guise of  healing service three arrested including couple
थाने में पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार को चंगाई सभा की आड़ में हिंदुओं को इकट्ठा कर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में दंपती समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। गांव के मुन्ना ने रविवार रात दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि गांव के संतलाल के घर में चंगाई सभा हुई थी।

विज्ञापन

इसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे। उसे भी बुलाया गया था। सभा में हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्द बोले गए। उसे ईसाई धर्म अपनाने से बीमारियों से मुक्ति, आर्थिक सहायता, नौकरी, शादी का प्रलोभन दिया गया, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन से इन्कार कर दिया। इस पर उससे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मुन्ना की सूचना पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

आरोपियों के पास दो धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री मिली
इससे अफरातफरी मच गई और लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में संतलाल, संतोष कुमार और संतोष की पत्नी अलखरानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास दो बाइबिल, यीशु मसीह से संबंधित भजन, नीति-वचन सहित ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed