फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, Uncontrolled pickup crushes teenagers attending wedding procession, one dead and four serio

Fatehpur Accident: अनियंत्रित पिकअप ने बरात में आए किशोरों को रौंदा, एक की मौत और चार गंभीर घायल

Wed, 07 Feb 2024 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 02:49 PM IST
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रि पिकअप ने कुछ किशोरों को रौंद डाला। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, Uncontrolled pickup crushes teenagers attending wedding procession, one dead and four serio
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कस्बे में अनियंत्रित पिकअप ने कुछ लड़कों को रौंद डाला। हादसे में एक नाबालिग छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के मवई के मजरे झारखंडी का पुरवा के पप्पू मौर्या की बेटी की बरात मंगलवार शाम वीरनपुर से आई थी।

विज्ञापन

देर रात आगवानी की तैयारी हो रही थी। जानकारी के मुताबिक गांव की सड़क किनारे कुछ लड़के रोड लाइट की सेटिंग कर रहे थे। अचानक हुसैनगंज को तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने लड़को को रौंद दिया। घटना में पांच किशोर घायल हो गए, जिसमें एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिवपुर के माथुर कोरी के पुत्र निकेश (13) की मौत हो गई। घायलों में शिवपुर के राजेश का पुत्र सूरज, राजू का पुत्र संजय व गनेशपुर के विजयपाल का पुत्र सचिन तथा रामचंद्र का पुत्र आयुष शामिल है। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक संकठा प्रसाद इंटर कॉलेज के कक्षा छह का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के पिता मथुरा प्रसाद ने बताया कि बेटा रात में गया था। रोड लाइट में काम करने की बात से इन्कार किया है प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के रात में जाने की तहरीर पिता की तरफ से मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। एसओ के मुताबिक पिकप पकड़ ली गई है चालक अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed