{"_id":"683f2ad1ebfe6455900f92ed","slug":"fatehpur-accident-trailer-overturns-on-e-rickshaw-after-hitting-it-couple-dead-nine-injured-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शे पर पलटा ट्रेलर, दंपती की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शे पर पलटा ट्रेलर, दंपती की मौत, नौ घायल
Tue, 03 Jun 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:58 PM IST
सार
Fatehpur News: टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शे पर ट्रेलर पलट गया। हादसे में दंपती की मौत हो गई। चार दिन बाद बेटे की शादी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तारों के बंडल लादकर जा रहे ट्रेलर ने मंगलवार देर शाम ई रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पर ही पलट गया। जिसमें दबकर दंपती की मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र समेत छह रिश्तेदार व चालक घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी रामनरेश चौहान (43) के पुत्र धीरेंद्र सिंह (24) की आठ जून को बरात थरियांव जानी है।
विज्ञापन
रामनरेश अपने बेटे धीरेंद्र, पत्नी सोमवती (40) और कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर निवासी रिश्तेदार अमर सिंह, पत्नी सपना देवी (25), पुत्री वैष्णवी (8), सागर (12), ऋषि (10), हथगाम थाना क्षेत्र के संग्रामगढ़ निवासी पंचम सिंह (25) व उसकी पत्नी आरती (30) के साथ शाम को मवई बाजार से कपड़ों की खरीदारी कर घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मवई के पास पीछे से ट्रेलर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाई। जिससे ट्रेलर में लदे तारों के बंडल लहराए ट्राला अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
तारों के बंडलों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उधर, ट्रेलर के पीछे साइड में दबने से रामनरेश चौहान और उनकी पत्नी सोमवती को मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक हुसैनगंज थाने के गंभरी निवासी जयकरन (33) को भी केबिन से घायल हालत में निकाला गया। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल और सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन