फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident: DCM hits bike, father dies, son injured

Fatehpur Accident: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 15 Jul 2024 02:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

Fatehpur News: हसवा पुलिस चौकी के सामने सड़क हादसा हुआ। डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Fatehpur Accident: DCM hits bike, father dies, son injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक में पिता-पुत्र सवार थे। हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुत्र जीवन व मृत्यु के बीच झूल रहा है। कौशांबी जिले के मीरपुर मजरे अफजलपुर थाना पैंसा निवासी मान सिंह अपने पुत्र राजू (21) के साथ अपनी बेटी के यहां फतेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे पुलिस चौकी के सामने पीछे से आ रहे डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता मान सिंह पुत्र केशव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी बृजेश यादव टीम के साथ मौके पर पंहुचे। पुत्र राजू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पंहुचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उधर मृतक के भाई शिवकुमार को सूचना दी गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुबह थाने पंहुचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed