फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad :woman beaten to death with sticks and sticks in a transaction dispute

फर्रुखाबाद: बीस हजार रूपये के लिए छह लोगों ने पीट-पीटकर महिला की बेरहमी से की हत्या, पति घायल

Fri, 31 Jul 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad :woman beaten to death with sticks and sticks in a transaction dispute
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में रुपये के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बचाने आए उसके पति को घायल कर दिया। महिला की ननद ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी रघुनंदन उर्फ पप्पू ने गांव के ही मान सिंह से 20 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


उसके हिसाब को लेकर दोनों में कई माह से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस से शिकायत भी हुई, पर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। गुरुवार देर शाम फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तभी मान सिंह अपने पांच साथियों के साथ रघुनंदन के घर में घुस गया। वहां रघुनंदन की पत्नी सुधा देवी (35) रोटी बना रही थी।
विज्ञापन

 

मानसिंह व उसके साथियों ने सुधा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए रघुनंदन को भी घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर सुधा पर लाठियां बरसाते रहे। उसके बेसुध हो जाने पर भाग गए। इसके बाद पड़ोस में रह रही सुधा देवी की देवरानी विनीता पत्नी नरोत्तम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस गांव पहुंची, तब तक सुधा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रघुनंदन का सीएचसी में इलाज कराया। रघुनंदन की बहन लक्ष्मी ने गांव के मान सिंह पुत्र रामनिवास व उसके पांच नामजद साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं।

दोपहर को एएसपी अजय प्रताप व सीओ सोहराब आलम ने गांव पहुंच कर छानबीन की और सुधा के बेटों से पूछताछ की। सुधा के चार बच्चे रिषभ(15), केशव(12), आरती(7), विकास(3) हैं। रघुनंदन खेती करता है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि सुधा का भाई नोएडा में सिपाही है। उसके आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed