फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad will be connected to Ganga Expressway through Link Expressway, business and economic activities will get speed

Farrukhabad News: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे, व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार 

Sun, 29 May 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 05:31 PM IST
सार

फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का सपना जल्द ही मूर्त रूप लेगा। विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है। 

विज्ञापन
Farrukhabad will be connected to Ganga Expressway through Link Expressway, business and economic activities will get speed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि फर्रुखाबाद को लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि संकिसा जैसे स्थान के विकास के लिए भी सरकार काम कर रही है। जनपद में स्वीकृत गंगा एक्सप्रेसवे को शाहजहांपुर से निकाले जाने के विरोध में समाजसेवी उतरे थे। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले दिए गए नारे को दोहराते हुए कहा कि फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा। वहीं, एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद के जुड़ने से लोग मेरठ सात की बजाय चार घंटे में पहुंच सकेंगे। साथ ही, प्रयागराज तक का सफर 10 घंटों से घटकर पांच घंटे का रह जाएगा। सूत्रों के द्वारा संभावना जताई जा रही है कि फर्रुखाबाद के अमृतपुर से ये लिंक रोड शुरू होगा और शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास कोलाघाट तक पहुंचेगा। इसी जगह से लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जुडेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Farrukhabad will be connected to Ganga Expressway through Link Expressway, business and economic activities will get speed
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाद में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद कर चुके थे। लिंक एक्सप्रेसवे बनने पर फर्रुखाबाद 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, तो यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे के ये होंगे फायदे
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़़ने पर फर्रुखाबाद के औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। बता दें कि जरदोजी, दालमोट और तंबाकू उत्पादन के लिए फर्रुखाबाद की पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed