फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Weather Badra rained with strong thunder Potatoes and mustard poisoned farmers are worry

Farrukhabad Weather: तेज गरज संग बरसे बदरा…आलू व सरसों को जहर, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Thu, 16 Jan 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिले में बर्फीली हवाओं के चलते लोग घरों में ही दुबके हैं। शहरी क्षेत्र में कम, तो ग्रामीण इलाके में दोपहर तक कोहरे की चादर छाई रही।

विज्ञापन
Farrukhabad Weather Badra rained with strong thunder Potatoes and mustard poisoned farmers are worry
Farrukhabad Weather - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में बरसात के साथ घना कोहरा, जहां आम जनजीवन को बाधित कर रहा है। वहीं, बरसात और पाला पड़ने से आलू और सरसों के किसानों की धड़कने रुक सी गई है। बारिश होने के चलते खेतों में आलू की हो रही खुदाई भी प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन

गुरुवार रात से अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान बादल से घिर गए। तेज हवाओं के साथ सुबह सात बजे के करीब रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से आलू और सरसों के किसान खासे चिंतित रहे।

विज्ञापन

आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लगने की आशंका
किसानों को आशंका है कि यदि आसमान साफ न हुआ, तो आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लगने से फसलें बर्बाद हो जाएंगी। हालांकि गेहूं की फसलों को संजीवनी मिल गई है। अगेती गेहूं की फसलें खेत में गिरने से कुछ नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed