{"_id":"63c02c75dfde883e6a45ba1b","slug":"farrukhabad-warehousing-corporation-manager-died-due-to-deteriorating-condition-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने से भंडारण निगम के मैनेजर की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने से भंडारण निगम के मैनेजर की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 12 Jan 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:25 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ने से राज्य भंडारण निगम के मैनेजर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अनुपम तेवतिया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद में राज्य भंडारण निगम के मैनेजर की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पहुंची पत्नी साथी कर्मियों संग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बुलंदशहर के थाना गुलावटी के गांव बरहाल की मढ़ैया निवासी अनुपम तेवतिया (42) राज्य भंडारण निगम की खिमसेपुर गोदाम पर मैनेजर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
वह छिबरामऊ में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार सुबह वह खिमसेपुर ड्यूटी पहुंचे। दोपहर में उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। वह फिर भी काम करते रहे। कुछ देर में ही उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
साथी कर्मचारी उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पत्नी सारिका तेवतिया बेसुध हो गईं। कर्मियों ने बताया कि उनके दो बच्चों में एक बेटी और एक बेटा है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन