फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Two children injured in firing at Tilak ceremony

Farrukhabad: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दो बच्चे घायल, एक घंटे तक तड़पते रहे, नहीं पहुंची एंबुलेंस

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

फर्रूखाबाद में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घाटना सामने आई है। हर्ष फायरिंग से दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Two children injured in firing at Tilak ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में फर्रूखाबाद जिले के कंपिल में प्रधान की हर्ष फायरिंग से दो बच्चे घायल हो गए। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। प्रधान मौके से भाग गया। एंबुलेंस के न पहुंचने से दोनों घायल बच्चे एक घंटे तक तड़पते रहे। परिजन बच्चों को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। इसके बाद आनन-फानन शादी की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी पप्पू कश्यप के पुत्र आकाश की शादी पड़ोसी रिश्तेदार श्रीपाल की पुत्री सोनी से तय हुई थी। सोमवार को शादी में रात 11 बजे गांव के शनिदेव मंदिर पर के पास लगुन चढ़ रही थी। मौके पर रिश्तेदारों व गांव के बच्चों की भीड़ थी। इसी दौरान एक गांव के प्रधान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरा फायर करते समय कारतूस पिस्टल में फंस गया। उसे सही करते समय अचानक फायर हो गया। पिस्टल से निकली गोली पास में खड़े राजीव कश्यप के पुत्र अनुराग (12) के पेट में लगकर पार होकर शंभू के पुत्र प्रियांशु (10) को जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही दोनों बच्चे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच प्रधान मौके से भाग गया। घटना की सूचना पहले एंबुलेंस फिर यूपी 112 को दी गई। दोनों बच्चे घायल हालत में एक घंटे तक मौके पर पड़े रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर परिजन घायल बच्चों को टेंपो से लेकर थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचसी कायमगंज भेजा। वहां से गंभीर हालत होने पर बच्चों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने से दोनों बच्चों को सैफई के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना बाद किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं। सुबह दुल्हन की विदाई हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed