{"_id":"66d065717d1364b3ff01eb70","slug":"farrukhabad-transgenders-die-after-being-shot-during-a-scuffle-over-a-gun-uproar-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: तमंचे की छीना-झपटी के दौरान गोली लगने से हुई किन्नर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: तमंचे की छीना-झपटी के दौरान गोली लगने से हुई किन्नर की मौत, हंगामा
Thu, 29 Aug 2024 05:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:45 PM IST
सार
Farrukhabad News: तमंचे की छीना-झपटी के दौरान गोली लगने से किन्नर की जान चली गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोम्मदाबाद में किन्नर की तमंचे से गोली लगने से मौत के मामले में साथी किन्नरों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। साथ रह रही किन्नर पर तमंचे से छीना-झपटी में गोली लगने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस साथी किन्नर व तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास के मजरा नगला चूड़ा निवासी किन्नर सुनीता उर्फ शंकर की बुधवार रात घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। सुनीता रात को साथी किन्नर व तीन युवकों के साथ शराब पी रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा, एक बुलेट भी बरामद किया था। पुलिस ने साथी किन्नर व तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। साथी किन्नर ने बताया कि वह सात महीने से सुनीता उर्फ शंकर के साथ रह रही है। गुरुवार को शराब पीने के दौरान सुनीता ने बक्से से तमंचा निकाल लिया। छीना-झपटी में तमंचे से चली गोली से सुनीता की मौत हो गई।

गुरुवार को थाना जहानगंज के गांव रूनी चुरसई के मजरा पखरिया निवासी चेली किन्नर लाली साथियों के साथ कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर हंगामा करने लगी। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने किन्नरों को कक्ष में बुलाया और बात की। लाली ने गुरु सुनीता के साथ रह रही किन्नर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।