{"_id":"66cc6f912abf3cdd9304c315","slug":"farrukhabad-trainee-d-pharma-student-s-neck-cut-by-chinese-manjha-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: चीन के मांझा से प्रशिक्षु डी-फार्मा के छात्र की गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: चीन के मांझा से प्रशिक्षु डी-फार्मा के छात्र की गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती
Mon, 26 Aug 2024 05:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
घायल विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में गैस एजेंसी से घर लौटते वक्त कायमगंज के पास एक प्रशिक्षु डी-फार्मा छात्र की गर्दन चीन के माझा से कट गई। पीड़ित लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। उसके बाद उसने लोहिया अस्पताल में इलाज कराया। गर्दन में पांच टांके आए हैं। नवाबगंज थाने के गांव वीरपुर निवासी विजय सिंह (24) डी-फार्मा का छात्र है। इन दिनों लोहिया अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन
उसकी कंपिल के गांव भरखेड़ा में गैस एजेंसी भी है। वह शनिवार शाम गैस एजेंसी से बाइक से घर आ रहा था। कायमगंज के सोतेपुर गांव के पास उसके गले में पतंग का चीन का मांझा फंस गया। जब तक उसने बाइक रोकी, तब तक हेलमेट में फंसने के बाद गले में उतरकर एक तरफ गहरा घाव कर दिया। कुछ राहगीरों ने उसे संभाला और माझा निकाला। इसके बाद विजय सिंह अपने घर पहुंचा। रविवार देर रात उसको लोहिया अस्पताल लाया गया। घाव अधिक होने की वजह से पांच टांके आए। छात्र ने बताया कि यदि हेलमेट नहीं होता, तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन