Farrukhabad Suicide: घर में खुद को मारी थी गोली, बुलेट हो गया था आर पार, अधिक खून बहने से हुई मौत
मेरापुर थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बुलेट कनपटी से आर पार हो गई थी। बता दें कि युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर खुद को गोली मार ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में युवक की आत्महत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में आया है कि बुलेट कनपटी के आर पार हो गई थी। अधिक खून बहने के कारण युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा और खोखा बरामद कर लिया था। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठिना निवासी कृष्ण चंद्र (28) ने मंगलवार की रात घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए थे।
पड़ोसियों ने बताया कि कृष्ण चंद्र का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव चकरपट्टी निवासी हंसमुखी के साथ हुआ था। कृष्ण चंद्र शराब पीने का आदी था। इसके चलते एक वर्ष पहले हंसमुखी अपने मायके चली गई और वापस नहीं आ रही थी। इसी बात से कृष्ण चंद्र परेशान चल रहा था।
कृष्ण चंद्र के माता पिता व बड़े भाई रामचंद्र की मौत हो चुकी है। भाई श्याम चंद्र, भूरेलाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। छोटा भाई रामू प्राइवेट शिक्षक है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में बुलेट आर पार होने व अधिक खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई।
गोली मारकर की थी आत्महत्या
बता दें कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठिना निवासी गुरुसहाय शाक्य के 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण चंद्र शाक्य ने मंगलवार की रात को तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे।