फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Roadways bus left for Kashi, two drivers have been sent, preparations are going on for Ayodhya

Farrukhabad: काशी नगरी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस, दो चालकों को भेजा गया है, अयोध्या के लिए चल रही तैयारी

Thu, 30 May 2024 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 May 2024 11:15 AM IST
सार

Farrukhabad News: एआरएम ने बताया कि बस का संचालन शुरू होने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों को खासा फायदा होगा। कोशिश होगी कि बस में किसी भी यात्री को दिक्कत का सामना न करना पड़े। वापसी के बाद यही बस दूसरे दिन रवाना की जाएगी।

विज्ञापन
Farrukhabad Roadways bus left for Kashi, two drivers have been sent, preparations are going on for Ayodhya
काशी नगरी के लिए बस रवाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी के लिए फर्रुखाबाद रोडवेज डिपो की गुरुवार से बस सेवा शुरू हो गई। सुबह 10 बजे बस रवाना हुई है, जो दूसरे दिन शाम साढ़े छह बजे वापस लौटेगी। इस बस पर दो चालक भेजे गए हैं।

विज्ञापन

जिले से बड़ी संख्या में लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस जाते हैं, मगर सीधी बस सेवा न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब रोडवेज प्रशासन ने 30 मई से सीधी बस सेवा शुरू की है। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि यह बस सुबह 10 बजे बस अड्डा से रवाना हुइ है।

विज्ञापन

कुल यात्रा 954 किलोमीटर की होगी
कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, गोपीगंज, औराई होते हुए रात 10:20 बजे बनारस पहुंचेगी। रात में रुकने के बाद यही बस सुबह छह बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। निर्धारित बस अड्डों पर होती हुई फर्रुखाबाद बस अड्डे पर शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। इस बस की कुल यात्रा 954 किलोमीटर की होगी।

भक्तों को खासा फायदा होगा
बस में दो चालकों को भेजा गया है।एआरएम ने बताया कि बस का संचालन शुरू होने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों को खासा फायदा होगा। कोशिश होगी कि बस में किसी भी यात्री को दिक्कत का सामना न करना पड़े। वापसी के बाद यही बस दूसरे दिन रवाना की जाएगी।

विज्ञापन

अयोध्या के लिए बस की चल रही तैयारी
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए भी एक बस चलाने की तैयारी तेजी से चल रही है। एआरएम ने बताया कि जिले के लोगों को कुछ ही दिनों में भगवान राम के दर्शन करने के लिए आसान बस सेवा शुरू की जाएगी। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed