फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Osama bin Laden photo installed in SDO office

फर्रुखाबाद: एसडीओ ने कार्यालय में लगवाई ओसामा बिन लादेन की फोटो, नीचे लिखा- विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता

Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
सार

नवाबगंज के विद्युत विभाग के कार्यालय में लगी एक फोटो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फोटो आतंकी ओसामा बिन लादेन की है। फोटो के जरिए ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Osama bin Laden photo installed in SDO office
बिजली विभाग में कार्यरत एक एसडीओ ने अपने कार्यालय में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में विद्युत वितरण निगम के एक एसडीओ ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, बाबा भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को छोड़ कर ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई है। इसकी विभागीय अधिकारियों को जानकारी हुई, लेकिन एसडीओ के पत्राचार और उसकी भाषा के डर से किसी भी अधिकारी ने आपत्ति तक नहीं उठाई।

विज्ञापन


एसडीओ ने ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखा है। यह फोटा वायरल हो रही है। आतंकी ओसामा बिन लादेन की यह फोटो नवाबगंज एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम के कार्यालय में लगी है। वह ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता मानते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ का कहना है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता हैं। इसलिए फोटो लगाई है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव और मुख्य अभियंता कानपुर राकेश वर्मा ने फोन उठाना तक बंद कर दिया है। इससे पहले एसडीओ, एमडी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं, जिसकी भाषा देखकर एमडी और सीएमडी ने कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed