{"_id":"62d8ed4eace40202b34d8b98","slug":"farrukhabad-news-father-killed-himself-after-shooting-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेटी को गोली मार पिता ने खुद भी जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेटी को गोली मार पिता ने खुद भी जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 21 Jul 2022 11:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखती मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी हलवाई प्रमोद कुमार का बेटी मुस्कान (17) से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर प्रमोद ने मुस्कान को तमंचे से गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रमोद ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन उसकी पत्नी नीचे से ऊपर के कमरे में गईं तो दोनों को लहूलुहान पड़ा देख चीख-पुकार मचाई। इससे मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। प्रमोद की याकूतगंज में मिठाई की दुकान है। उसका बेटा अंश (7) स्कूल गया था। पुलिस घटना की सही वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन