{"_id":"66c5d91b376b9afc97026318","slug":"farrukhabad-medical-store-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मेडिकल स्टोर संचालक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या करने से पहले पत्नी से फोन पर की थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मेडिकल स्टोर संचालक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या करने से पहले पत्नी से फोन पर की थी बात
Wed, 21 Aug 2024 05:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:43 PM IST
सार
Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर संचालक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुमित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज में मेडिकल स्टोर संचालक पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव अताईपुर कोहना निवासी नरेश चंद्र राठौर का इकलौता पुत्र सुमित (22) गांव चंदुइयां में मेडिकल स्टोर चलाता था। हाल में ही उसने डीफार्मा की पढ़ाई पूरी कर सीएचसी कायमगंज से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
गृह कलह में सुमित ने मंगलवार रात करीब 10 बजे कमरे में कुंडे में साड़ी सं फंदा लगा लिया। परिजन बेहोश हालत में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया सुमित की तीन माह पूर्व फर्रुखाबाद के चांदपुर निवासी शिवानी से शादी हुई थी। पिछले सप्ताह पत्नी से अनबन होने पर वह मायके चली गई। युवक ने फंदा लगाने से पहले पत्नी से बातचीत भी की थी। मोबाइल पर क्या बात हुई इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस इस मामले में मृतक के मोबाइल से खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी शिवानी व उसके मायके वाले सीएचसी पहुंचे। सुमित बड़ी बहन पूनम से छोटा था। उसकी दो बहनें नव्या और दिव्या उससे छोटी हैं। सभी बहनों में वह इकलौता भाई था। सुमित की मौत से मां शीला व उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।