{"_id":"6646091ed2b080877709e9fa","slug":"farrukhabad-kannauj-oil-businessman-dies-due-to-collision-with-dumper-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: डंपर की टक्कर से कन्नौज के तेल व्यापारी की मौत, पांच बहनों में इकलौता भाई होने से मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: डंपर की टक्कर से कन्नौज के तेल व्यापारी की मौत, पांच बहनों में इकलौता भाई होने से मची चीख-पुकार
Thu, 16 May 2024 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 May 2024 07:01 PM IST
सार
Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार तेल व्यापारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तेल व्यापारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कारोबार के सिलसिले में मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे एक बाइक सवार तेल व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टेंपो से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांच बहनों में इकलौता भाई होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जिला कन्नौज थाना जलालपुर पनवारा गांव रत्नापुर निवासी जगविजय पाल उर्फ रिंकू (35) रोजगार सेवक के साथ बेला, चमेली आदि के तेल का कारोबार भी करते थे। वह व्यापार के सिलसिले में बाइक से मोहम्मदाबाद आए थे। दोपहर बाद घर लौटते वक्त बहोरिकपुर के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया शरीर के निचले हिस्से को कुचलता हुआ निकल गया। वहां से गुजर रहे कार सवार आदित्य और अतुल ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर नहीं आई।

टेंपो से वह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जगविजय पांच बहनों में इकलौता भाई था। पत्नी करिश्मा, मां सुदामा और पुत्र मयंक (12), अयांश (4), पुत्री जाहन्वी (9), श्रद्धा (6) हैं। जगविजय की लोकसभा निर्वाचन में कैमरामैन की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके पास उसका पास भी मिला है।