फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Halala pressure with brother-in-law after triple talaq

Farrukhabad: तीन तलाक के बाद बहनोई के साथ हलाला का दबाव, दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा

Wed, 17 May 2023 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 08:00 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पत्नी को साथ रखने के लिए बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Halala pressure with brother-in-law after triple talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज में पांच लाख की मांग नहीं पूरी होने पर पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। अब पत्नी को साथ रखने के लिए बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी नाजिया ने गुजरात में जिला अहमदाबाद के थाना लोमडा मोहल्ला मदनीनगर दाबी ब्रेकरी के पास नारोल बेरल मार्केट हिमालय निवासी पति शाहरुख, सास फातिमा बेगम, जेठ सलमान, ननद अफशाना बेगम, नंदोई पीर मोहम्मद, नंदोई फिरोज के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि पिता का निकाह से पहले ही इंतकाल हो गया था। मां ने दो लाख रुपये खर्च करके निकाह किया था। कुछ माह बाद ही पति व ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया। पुत्र समेत उसको घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुत्र अरमान की उम्र पांच वर्ष हो गई।
विज्ञापन


15 मई 2022 को पति शाहरुख मायके आए और तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। पुत्र को छीनकर ले जाने का प्रयास किया। पति ने बहनोई फिरोज के साथ हलाला करने पर फिर से साथ रखने का दबाव बनाया। ऐसे में उसको जान का खतरा है। नंदोई फिरोज उसके साथ कई बार गलत हरकत कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed