{"_id":"629cd5969697ff5a212877c6","slug":"farrukhabad-gas-tanker-caught-fire-on-etawah-bareilly-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर में लगी आग, एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर में लगी आग, एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू
Sun, 05 Jun 2022 09:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
गैस टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। नंदगांव से लोगों को निकालकर पांच सौ मीटर दूर खेत पर भेज दिया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
गुजरात से गैस लेकर एक टैंकर लखीमपुर खीरी जा रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे इटावा-बरेली हाईवे पर नंदगांव के पास टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस पर चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर के वाहनों को रुकवा दिया।
नंदगांव के लोगों को पुलिस ने घर-घर जाकर गांव से पांच सौ मीटर दूर खेत भेज दिया। सूचना पर आठ बजे मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीपी त्रिपाठी दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। गैसिंगपुर प्लांट से सेफ्टी इंचार्ज विशाल वर्मा और भास्कर साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच करने के बाद बताया कि टैंकर में 17 टन गैस आती है। टैंकर में पूरी गैस सही है। आग लगने से केबिन और पहिये जले हैं। पुलिस ने 9:50 बजे वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि टैंकर में आग लगने से जनहानि नहीं हुुई है।
दूसरे टैंकर में पाइप से शिफ्ट की गैस
आग बुझने के बाद दूसरे टैंकर को लाया गया। पाइप के जरिये गैस दूसरे टैंकर में शिफ्ट की गई। इस दौरान गैसिंगपुर प्लाट के सेफ्टी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर डटे रहे।
दूसरे टैंकर में पाइप से शिफ्ट की गैस
आग बुझने के बाद दूसरे टैंकर को लाया गया। पाइप के जरिये गैस दूसरे टैंकर में शिफ्ट की गई। इस दौरान गैसिंगपुर प्लाट के सेफ्टी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर डटे रहे।