{"_id":"68c1b79ddff2974bac02b52d","slug":"farrukhabad-flood-no-safety-arrangements-at-jamapur-dip-child-saved-from-drowning-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Flood: जमापुर डिप पर नहीं सुरक्षा इंतज़ाम, बालक बहते-बहते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Flood: जमापुर डिप पर नहीं सुरक्षा इंतज़ाम, बालक बहते-बहते बचा
Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
सार
गंगा की बाढ़ से बदायूं मार्ग पर पानी का बहाव तेज है। रोजाना घटनाएं घट रहीं। पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जमापुर डिप पर बहते साइकिल सवार बालक को बचाने का प्रयास करता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा में आई बाढ़ से बदायूं मार्ग पर जगह-जगह पानी का तेज बहाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। राजेपुर चौराहा, चित्रकूट डिप और जमापुर डिप पर पानी भरने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। बुधवार को जमापुर डिप पर हिमांशु (12) साइकिल लेकर गुजर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। इसी बीच अंबरपुर गांव के मोहित ने साहस दिखाते हुए पानी में कूदकर उसे बचाया। सौभाग्य से हिमांशु और मोहित दोनों तैरना जानते थे, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। उसी ग्रामीण रणजीत भी बाढ़ के तेज बहाव के बीच से साइकिल निकाल रहा था। हिमांशु को बाढ़ के पानी में बहता देख वह डर गया।
रामकुमार, रोशनलाल, अभय प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, नरेंद्र आदि ने बताया कि इस मार्ग से गुजरते वक्त रोज़ कोई न कोई बहाव में फंस जाता है। मंगलवार को भी पांच लोगों को ग्रामीणों ने बचाया था। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी।