फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Farmer's body found lying on a bed in a shop

Farrukhabad: दुकान में बेड पर पड़ा मिला किसान का शव, करंट लगने से मौत होने की आशंका

Wed, 24 Dec 2025 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 06:49 PM IST
सार

सास व साले ने जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 18 दिसंबर को पत्नी मायके गई थी। वापस आने पर जानकारी हुई।

विज्ञापन
Farrukhabad: Farmer's body found lying on a bed in a shop
पारस राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मदाबाद रोड स्थित एक दुकान में किसान का शव बेड पर पड़ा मिला। 18 दिसंबर को मायके गई पत्नी के लौटने पर जानकारी हुई। किसान के सिर के पास ही बिजली के तार पड़े थे। इससे पुलिस करंट लगने से मौत होने की आशंका जता रही है। किसान की सास व साले ने जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बता कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी पारस राजपूत (44) खेती करते थे। कस्बे के मोहम्मदाबाद रोड पर उनकी चार दुकानें बनी हैं और दुकानों के पीछे एक कमरा बना है। इसी में वह परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी कृपांती देवी 18 दिसंबर को पुत्री तनु (8) को लेकर अपने मायके थाना मऊदरवाजा के गांव जिजुईया गई थीं।
विज्ञापन


पत्नी कृपांती के मुताबिक, पति से 20 दिसंबर की सुबह फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसने दो-तीन दिन फोन किया पर फोन नहीं उठा, तो लगा चार्ज नहीं होगा। इसके बाद वह 22 दिसंबर को ननद शिवरानी के घर गांव बलारपुर, जनपद मैनपुरी चली गईं। वहां ननद के पास रहकर उसके पुत्र शरद (12) व शेखर (10) पढ़ाई कर रहे हैं। इससे वह वहां रुक गई। 24 दिसंबर की दोपहर वह नवाबगंज स्थित घर पहुंची। वहां एक दुकान का आधा शटर खुला था। वह पीछे के रास्ते से कमरे की तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दुकान से एक कुत्ता कुछ सामान लेकर निकला। इस पर बेटी तनु ने मां को आवाज दी। इस पर शटर खोलकर अंदर गई। वहां दुकान में पति शव औंधे मुंह बेड पर पड़ा था और बदबू आ रही थी। चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। सिर के पास ही बिजली की केबल पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। पारस की सास सुशीला देवी व साले सुशील ने बताया कि उसके दामाद का मोहम्मदाबाद रोड पर 400 फीट जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही पारस की हत्या की गई है। यही बात सुशीला के पुत्र सुशील कुमार ने भी कही। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि बिजली के करंट से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed