{"_id":"68c03c4f0590bf7f8c09c07b","slug":"farrukhabad-farmer-dies-after-drowning-in-flood-water-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
Tue, 09 Sep 2025 08:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:10 PM IST
सार
खेत से लौट रहे किसान का पैर फिसल गया और बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत देखकर लौट रहे किसान का पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से मंगलवार को शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम को प्रमोद कुमार (40) निवासी जिठौली थाना राजेपुर अपनी धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी अचानक उनका पैर फिसल जाने से वह बाढ़ के भरे गहरे पानी डूब गए। काफी तलाश के बाद परिजनों को शव नहीं मिला। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकल गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेपुर सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद के तीन बेटे शिव सिंह, गोलू, मानू, एक बेटी रंजना है। घटना के बाद पत्नी अनुराधा का बुरा हाल है।
विज्ञापन