फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Election of zila panchayat president, members reached the district till late night

फर्रूखाबाद: जिपं अध्यक्ष का चुनाव आज, देर रात तक जिले में पहुंचे सदस्य, दिल्ली व राजस्थान बनी शरण स्थली

Fri, 02 Jul 2021 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad: Election of zila panchayat president, members reached the district till late night
फर्रूखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शनिवार को होगा। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में एक प्रत्याशी के सदस्यों की शरण स्थली दिल्ली और राजस्थान बनी रही। देर रात तक इन सदस्यों को जिले में बुला लिया गया। हालांकि दूसरे प्रत्याशी ने अधिकांश सदस्यों को प्रदेश में ही रखा है। इनके कुछ सदस्य तो जिले में ही हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा, यह शनिवार को साफ हो जाएगा। फिलहाल शुक्रवार देर रात तक अपने खेमे के सदस्यों को किस तरह जिले में एंट्री करवाकर सुरक्षित रखा जाए, यह विपक्षी प्रत्याशी के लिए चुनौती बन गया है। चुनाव पूर्व एक प्रत्याशी ने अपने अधिकांश सदस्यों को दिल्ली और राजस्थान में रोके रखा।
विज्ञापन


इन दो स्थानों को सुरक्षित पनाहगाह इस लिए माना गया कि एक जगह आम आदमी पार्टी और दूसरी जगह कांग्रेस की सरकार है। लिहाजा आसानी से शरण मिल गई। जबकि दूसरे प्रत्याशी के सदस्यों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ी। अधिकांश सदस्य प्रदेश में ही रहे। इन सदस्यों में कुछ उत्तराखंड और कुछ तो जिले में ही हैं। जो सदस्य बाहर हैं उन्हें जिले में देर रात तक खास रणनीति के तहत बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों को मतदेय स्थल तक पहुंचाना चुनौती
सदस्यों को मतदेय स्थल तक पहुंचाना सपा प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती है। जो भी सदस्य हैं, उन्हें एक भीड़ के साथ मुख्य बैरियर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही हैै। इस दौरान सदस्यों को बीच में रखा जाएगा, ताकि कोई भी आसानी से उनके पास तक न पहुंच सके।

मुकदमों को लेकर नामजद सदस्यों में उहापोह
सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव समेत कई सदस्यों पर कमालगंज, मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में पुलिस गिरफ्तारी न कर ले, इसे लेकर सभी सदस्य उहापोह की स्थिति में हैं। हालांकि चुनाव आयोग मतदान तक किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी न करने के निर्देश जिला पुलिस और प्रशासन को दे चुका है। इस पर कितना अमल होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

जिपं अध्यक्ष चुनाव में सात मजिस्ट्रेट लगे
फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों में चकबंदी अधिकारी रामकिशोर सिंह, तहसीलदार सदर राजू कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विजय त्रिपाठी, तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर रवींद्र पाल सिंह व सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अतुल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को निर्वाचन कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।  

मतदान के लिए एक सदस्य को ही मिलेगा प्रवेश 
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए प्रत्याशियों सहित कुल 30 मतदाता हैं। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में मतदान के लिए एक बार में एक जिला पंचायत सदस्य को ही प्रवेश दिया जाएगा। बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम के सामने अधिमान (प्रथम वरीयता, द्वितीय वरीयता) अंग्रेजी के अंकों में (1, 2) लिखना अनिवार्य है। अधिमान न लिखे होने पर मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। 

तीन जिला पंचायत सदस्य हैं निरक्षर 
जनपद में कुल 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें तीन सदस्य निरक्षर हैं। निरक्षर सदस्यों को मतदान के लिए हेल्पर मिलने की व्यवस्था है। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि निरक्षर जिला पंचायत सदस्य मतदाता यदि हेल्पर के लिए आवेदन करेंगे तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed