{"_id":"6993e59ac6247ae2a6017245","slug":"farrukhabad-district-coordinator-and-contractor-haggle-over-money-under-table-bsa-orders-inquiry-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: जिला समन्वयक और ठेकेदार की सौदेबाजी, मेज के नीचे हाथ करके रखे रुपये, बीएसए ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: जिला समन्वयक और ठेकेदार की सौदेबाजी, मेज के नीचे हाथ करके रखे रुपये, बीएसए ने बैठाई जांच
Tue, 17 Feb 2026 09:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:21 AM IST
सार
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के जिला समन्वयक का ठेकेदार से चार हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए ने मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की समेतिक शिक्षा में तैनात जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह का ठेकेदार से रुपये लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्ट नहीं करता। हालांकि, उसमें ठेकेदार तीन हजार रुपये दे रहा, तो जिला समन्वयक मेज पर फेंकते दिखे। इसके बाद ठेकेदार चार हजार रुपये देते और समन्वयक जेब में रखते दिख लेते हैं।
विज्ञापन
तीन और चार हजार रुपये के लेन-देन की वीडियो में आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है। ठेकेदार कह रहा तीन हजार रुपये की बात हुई थी। इस पर समन्वयक कह रहे कि तीन हजार की कतई बात नहीं हुई, झूठ मत बोलो। ठेकेदार बोला- आपने स्वयं कहा था यदि नहीं कहा तो हम चार नहीं साढ़े चार हजार देंगे। इतनी कहकर जिला समन्वयक रुपये ठेकेदार की तरफ मेज पर फेंक देते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मेज के नीचे हाथ करके रखे रुपये
इस पर ठेकेदार चार हजार रुपये लेकर जिला समन्वयक के पास जाकर चार हजार रुपये देते और समन्वयक चुपके से मेज के नीचे हाथ करके रुपये रख लेते हैं। ठेकेदार यह भी कहते सुना जाता है कि फोन पे बताओ तो उस पर दे दें। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनका ठेकेदार से रुपये का लेनदेन होता रहता है।
विज्ञापन
मामला गंभीर है। रुपये का लेन-देन कैसा है, इसकी जांच कराई जाएगी। व्यक्तिगत लेन-देन है या किसी अन्य मामले में यह सब जांच करवाकर पता लगाया जाएगा। -विश्वनाथ प्रताप सिंह, बीएसए