{"_id":"617a93d54f89a05c7d75b479","slug":"farrukhabad-dead-body-thrown-after-killing-truck-driver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका, एक महिला सहित तीन हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका, एक महिला सहित तीन हिरासत में
Thu, 28 Oct 2021 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:06 PM IST
सार
ट्रक चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को सड़क किनारे शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामा के घर आए एक ट्रक चालक का शव गांव से कुछ दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने व आंत फटने की पुष्टि हुई है। उसके चेहरे व कंधे पर तीन चोटों के निशान मिले हैं।
जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव महोई निवासी नीरज जाटव (40) की ननिहाल मऊदरवाजा थाने के गांव सलेमपुर में है। मामा रामदास की मौत के बाद मामी तारावती के यहां उसका आना जाना था। मामा की बेटी रेशमा भी मायके में ही रहती है। नीरज बुधवार देर शाम मामी के घर पहुंचा था।
तारावती ने बताया कि वह शराब के नशे में था। रात में बार-बार घर से उठकर भाग रहा था। बेटी रेशमा ने कई बार पकड़ा, मगर वह रात में छत के रास्ते पड़ोसी सुनीता जाटव के घर से कूदकर भाग गया। गुरुवार सुबह छह बजे राहगीरों ने गांव से एक किमी दूर नीरज का शव गांव नगला नथ के पास सड़क पर पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही रेशमा अपनी मां तारावती के साथ मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर नीरज का बड़े भाई सोमपाल और गौतम नीरज की बेटी मुस्कान(16) के साथ पहुंचे। भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। जानकारी मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची।
डॉग स्क्वायड घटनास्थल से खेतों के रास्ते सलेमपुर में शौचालय पहुंचा। वहां से वह रेशमा के घर तक गया। रेशमा के घर टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। नीरज की मामी ने बताया कि वह नशे में घर से भाग रहा था। बेटी रेशमा रोक रही थी, उसी में चूड़ियां भी टूट गईं थीं। सीओ सिटी अजेय शर्मा ने भी मौका मुआयना और लोगों से जानकारी की।
पुलिस ने छानबीन के बाद एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने व आंत फटने की पुष्टि की गई है। साथ ही चेहरे व कंधे पर चोट के तीन निशानों का भी उल्लेख किया गया है।