फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Dead body of a young man was thrown in the field after killing him

Farrukhabad: हत्या कर युवक का शव खेत में फेंका, आंखें निकालीं, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने गांव के ही एक ग्रामीण पर साथियों संग पुरानी रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Dead body of a young man was thrown in the field after killing him
युवक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पत्नी से शहर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। युवक की दोनों आंखें भी निकाल ली गईं। शरीर पर चोटें के निशान भी बताए जा रहे हैं। पिता ने गांव के ही एक ग्रामीण पर साथियों संग पुरानी रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मऊदरवाजा के गांव बेनी नगला निवासी विपिन कुमार पाल (30) शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से अपनी पत्नी रूबी से शहर जाने की बात कहकर निकला था। विपिन के पिता रामसनेही, मां गंगा देवी व भाई मौजपाल व ओमपाल एटा के अलीगंज में एक गमी में गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटा, तो पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया, मगर नहीं उठा। घर लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिता रामसनेही खेत में चारा लेने गए।

विज्ञापन

उन्हें नाली पर विपिन का लहूलुहान शव पड़ा मिला। इस पर उनकी चीख निकल गई। हत्यारों ने उसकी आंखें भी निकाल ली थीं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पिता रामसनेही ने थाने में गांव के ही रमेश व अज्ञात साथियों पर हत्या करने का शक जताया है। आरोप लगाया कि करीब 20 साल पहले रमेश के परिजनों ने उनके दूसरे पुत्र शिशुपाल की हत्या कर दी थी।

उसी रंजिश में विपिन की हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विपिन के चार साल की बेटी काव्या भी है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक माह पहले ही घर आया था। दो तीन दिन में नौकरी पर जाने की बात कह रहा था। मगर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed