फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Cousins die in vehicle collision

Farrukhabad: ममेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे चचेरे भाइयों की वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों दत्तूनगला में ममेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आ रहे थे।

विज्ञापन
Farrukhabad: Cousins die in vehicle collision
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आ रहे मैनपुरी के बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मंगलवार देर शाम को अलाहदादपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव बराहट निवासी अभिषेक (18) अपने चाचा बबलू के पुत्र राजन (14) के साथ कायमगंज कोतवाली के गांव दत्तू नगला निवासी मामा होतेलाल के पुत्र अंकित की जन्मदिन पार्टी में मंगलवार शाम शामिल होने आ रहे थे। उनकी बाइक अचरा मार्ग पर अलाहदादपुर गांव के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर राजन को रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने इमरजेंसी में उसे भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव मॉचरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


अभिषेक के मामा रामप्रकाश ने बताया कि वह कक्षा 12 और राजन 11 का छात्र था। अभिषेक का बड़ा भाई सनी और मां मंजू देवी हैं। राजन का छोटा भाई साजन और मां नीलम हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन रो-रो बेहाल हो गए। जानकारी मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जश्न वाले घर में छाया मातम
गांव दत्तूनगला के होतेलाल के पुत्र अंकित कुमार अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहा था। परिवार के लोगों ने इसकी खासी तैयारी की थी। कई रिश्तेदार भी घर पर पहुंच चुके थे। अचानक दो भाइयों की मौत की सूचना पर परिवार में मातम पसर गया। जश्न के घर में रुदन होने लगा। कायमगंज सीएचसी और कुछ परिवार लोहिया अस्पताल में पहुंचे। चारों ओर चीख पुकार मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed