फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Chhattisgarh youth arrested with opium worth 30 lakhs

फर्रुखाबाद: 30 लाख की अफीम सहित छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार, बरेली देने जा रहा था आपूर्ति

Sun, 06 Sep 2020 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Chhattisgarh youth arrested with opium worth 30 lakhs
यूपी पुलिस
फर्रुखाबाद पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास से छत्तीसगढ़ के एक युवक को तीन किलो अफीम समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक जनपद बरेली के कस्बा आंवला में अफीम की सप्लाई करने जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार मेें अफीम की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


युवक महीने में तीन बार सप्लाई लेकर जाता था। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को सूचना मिली कि रोडवेज बस अड्डे पर एक युवक अफीम लेकर जा रहा है। इस पर कोतवाल ने फोर्स के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस ने राज्य छत्तीसगढ़ के जिला पलामू थाना पिपरटाड़ के गांव होटवार निवासी दीपक कुमार यादव को पकड़ लिया। तलाशी में  उसके बैग से तीन किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के जनपद पलामू, छतरा से अफीम लाकर जनपद बरेली के कस्बा आंवला निवासी सलीम को बेचने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने में वह तीन बार सप्लाई लेकर आता था। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर आदि मौजूद रहे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मादक पदार्थ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed