फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Brother Shot Following Dispute with Tailor's Friend; Condition Critical

Farrukhabad: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, शराब के नशे में हुई थी हाथापाई

Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Brother Shot Following Dispute with Tailor's Friend; Condition Critical
कमालगंज सीएचसी में घायल व उसके भाई से पूछताछ करते सीओ, इंस्पेक्टर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

कमालगंज कस्बा के गंगागली में स्थित दुकान पर दर्जी दुकानदार के दोस्त से हाथापाई के बाद युवकों ने रास्ते में रोक उसके भाई के साथ मारपीट कर गोली मार दी। इससे वह मौके पर गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और घायल को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दुकान पर विवाद के बाद दर्जी ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी थी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा नगला टिकार निवासी शिवा ठाकुर (21) बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे घर से गंगागली स्थित भाई प्रदीप कुमार उर्फ पीके ठाकुर की दुकान पर जा रहा था। तभी गंगागली में मकू नगला तिराहे के पास पहुंचने पर वहां मौजूद मकू नगला निवासी एक युवक व जंजाली नगला निवासी दो युवकों ने शिवा को रोका और गाली-गलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने तमंचा से शिवा पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


बाएं ओर बगल के नीचे गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और मकू नगला निवासी युवक को पकड़ लिया। जानकारी होते ही शिवा का भाई प्रदीप मौके पर पहुंचा और निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉ. मान सिंह ने घायल का उपचार किया। सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी गंगागली में दर्जी की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे भैंस का चारापानी करने के लिए घर गया था। दुकान पर देखरेख के लिए कल्लू नगला निवासी दोस्त अर्जुन को बिठा गया था। इसी दौरान मकू नगला निवासी कुंवरपाल, जंजाली नगला निवासी अमन व योगेश दुकान पर पहुंचे और अर्जुन के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज व हाथापाई कर दी थी। इसके बाद उसने अर्जुन के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी थी।


सीओ संजय वर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच जांच की। इसके बाद रात करीब 8:20 बजे फॉरेंसिक टीम ने पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed