Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Attempt to kidnap roadways bus stand manager

Farrukhabad: रोडवेज बस अड्डा प्रबंधक का डग्गामार से अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप

Mon, 29 Apr 2024 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2024 11:27 AM IST
सार

Farrukhabad News: दिल्ली की सवारियां भरने के दौरान वीडियो बनाने पहुंचे बस अड्डा प्रबंधक का दबंगों ने अपहरण का प्रयास किया। इस घटना से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Attempt to kidnap roadways bus stand manager
रोडवेज बस अड्डा प्रबंधक का डाक्टरी परीक्षण करवाते एआरएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में रोडवेज बस अड्डे पर डग्गामार बस में दिल्ली की सवारियां भरने के दौरान वीडियो बनाने पहुंचे बस अड्डा प्रबंधक को दबंगों ने बस में डाल लिया। मारपीट कर दिल्ली की बजाय पांचाल घाट रोड पर बस ले जा रहे थे। अनियंत्रित बस ने करीब दो किमी आगे एक बाइक में टक्कर मार दी। और इसके बाद दबंग मौके से भाग गए। प्रबंधक का मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए।

विज्ञापन


बाइक सवार मामा-भांजे को रेफर कर दिया गया। एआरएम ने घायल प्रबंधक का हालचाल जाना। बस अड्डे पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक डग्गामार बस दिल्ली की सवारियां भर रही थी। रात्रि ड्यूटी कर रहे बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र गौतम ने पहले मना किया। न मानने पर उन्होंने बस का वीडियो बनाया। इसी दौरान बस के आसपास खड़े लोगों ने जितेंद्र को बस में खींचकर डाल लिया। बस दिल्ली की ओर ले जाने की बजाय पांचाल घाट रोड पर बरेली की ओर दौड़ा दी।
विज्ञापन


दबंग बस अड्डा प्रबंधक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते वाहन भगाते ले जा रहे थे। बस में सवार यात्रियों ने चीख पुकार शुरू कर दी, मगर चालक ने बस नहीं रोकी। यात्रियों के विरोध के दौरान अनियंत्रित बस ने करीब दो किमी दूर सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दी। डग्गामार बस सड़क के दूसरी ओर फुटपाथ पर जाकर खड़ी हो गई। दबंग मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बस की टक्कर से बाइक सवार बालाजीपुरम में किराये पर रह रहे जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव घसा निवासी पंचम मिश्रा (45), बजरिया निवासी उनके भांजे शिवम तिवारी (25) घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बस अड्डा प्रबंधक के चेहरे और शरीर में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र समेत डिपो के कई कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

तमाशबीन रहे गार्ड और बस अड्डे के दुकानदार
घटना के दौरान कुछ देर विवाद होता रहा। वहां गार्ड के अलावा बस अड्डा में ठेके पर दुकान लिए दुकानदार भी मौजूद थे। किसी ने भी विवाद का विरोध करने की जरूरत नहीं समझी। यदि दुकानदार और गार्ड लामबंद हो जाते, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed