फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Accident: DCM collided with tempo, one died, two injured

Farrukhabad Accident: डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सड़क हादसा हुआ। हादसे में टेंपो सवार एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident: DCM collided with tempo, one died, two injured
नीतू पासी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदोई थाना हरियावा के गांव मरई निवासी नीतू पासी (25) अपने चचेरे भाई प्रदीप (24) और संदीप (22) के साथ बदायूं के सहसवान में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का काम करते थे।

विज्ञापन


तीनों भाई सोमवार देर रात हरदोई के लिए टेंपो बुक करके घर जा रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैनापुर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। उसमें सवार नीतू, प्रदीप व संदीप घायल हो गए। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। नीतू दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई विनीत व बहन ज्ञान देवी है। मां शांति देवी, पत्नी अर्चना व बेटा प्रांजल, छुटक्के हैं। प्रदीप ने बताया कि काम कम होने की वजह से घर जा रहे थे। नीतू घर में कमाने वाला था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed