फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Accident, Bus and dumper collided, six passengers injured and driver narrowly escaped

Farrrukhabad Accident: सवारियों से भरी बस और डंपर की भिड़ंत, छह यात्री घायल...चालक बाल-बाल बचा, लगा जाम

Fri, 22 Mar 2024 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 09:13 AM IST
सार

Farrukhabad News: शमशाबाद के फैजाबाद में बस और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं, जबकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident, Bus and dumper collided, six passengers injured and driver narrowly escaped
Farrrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले में डंपर और सवारियों से भरी बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार छह यात्री घायल हो गए, जबकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। वहीं, लगभग 45 मिनट जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही थी। बस शमशाबाद के फैजबाग तिराहे पर पहुंची  ही थी कि अचानक ढाई घाट की ओर से बालू लेकर आ रहा डंपर सड़क पर आ गया। इससे बस चालक वाहन से अपना नियंत्रण को बैठा।

विज्ञापन

इससे दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। वाहनों के टकराने से हुए धमाके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री बस से उतरकर सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। डंपर चालक व बस के स्टॉफ में कहासुनी होने लगी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।

दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी के पास खड़ा किया
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फैजबाग चौकी पुलिस को दी। कुछ ही देर में चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों वाहनों को अलग हटवा कर सड़क खुलवाई। सामान्य चोट होने पर यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी के पास खड़ा कर लिया।

विज्ञापन



चालक बाल-बाल बचा, छह सवारियां घायल
हादसे में डंपर चालक और बस चालक बाल-बाल बच गए। छह सवारियां घायल हो गई, जबकि कई सवारियां बच गईं।  पुलिस ने ट्रक और बस को रोड से अलग-अलग किया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।  पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed