फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 26.34 lakh fine imposed on five tobacco firms for stock irregularities

Farrukhabad: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर तंबाकू की पांच फर्मों पर 26.34 लाख जुर्माना

Mon, 02 Dec 2024 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: 26.34 lakh fine imposed on five tobacco firms for stock irregularities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआइबी) की टीमों द्वारा तंबाकू की पांच फर्माें पर माारे गए छापे के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी मिली है। सभी पर कुल 26.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बाकी दो फर्माें की जांच की जा रही है। टीम के ज्वाइंट कमिश्नर ग्रेड-2 समरजीत सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बनर्जी, डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में इटावा समेत पांच जिलों की छह टीमें शनिवार को तहसील पहुंचीं। टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ सात तंबाकू की फर्मों पर छापा मारा था। सभी फर्मों पर माल, स्टॉक रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों से सत्यापन कार्य चलता रहा।

विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बनर्जी ने बताया कि एसके इंटरप्राइजेज पर 14.49 लाख जुर्माना लगाया गया। एके इंटरप्राइजेज पर 2.32 लाख, कमलेश ट्रेडर्स पर 2.10 लाख, अनंत ट्रेडर्स पर 2.88 लाख, आराध्या ट्रेडर्स पर 4.55 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


छापे के बाद माल खरीद पर एसडीएम ने कराई जांच
जीएसटी की टीमों ने सभी फर्मों पर दो बजे के बाद एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। जीएसटी टीम को आराध्या ट्रेडर्स फर्म में तीन बजकर 40 मिनट पर मंडी का 6 आर प्रपत्र ऑनलाइन कटा मिला। इस पर जीएसटी टीम ने सवाल खड़े कर दिए। एसडीएम रवींद्र कुमार सिंह ने मंडी सचिव नागेंद्र सिंह से पूछताछ की। मंडी सचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि यह व्यापारी का अधिकार है और 6 आर प्रपत्र माल खरीद के लिए काटा जाता है। व्यापारी इसे ऑनलाइन काटते हैं और ऑनलाइन ही फीस जमा कर देते हैं। व्यापारी के प्रपत्र काटने की उन्हें जानकारी नहीं थी। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed