फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers of government online fun

किसानों से सरकार का ऑनलाइन मजाक

Thu, 25 Jun 2015 02:26 AM IST
पंकज प्रसून, कानपुर
पंकज प्रसून, कानपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers of government online fun
कुछ समय पहले बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों के साथ लगता है सरकार ने मजाक शुरू कर दिया है। दरअसल किसानों को सब्सिडी के नाम पर जो भी लाभ दिया जा रहा है, उसे इस बार ऑनलाइन सिस्टम से जोड़कर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं की है।
विज्ञापन


नतीजा देखिए,किसान सब्सिडी वाले धान का बीज खरीदने से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने कुछ स्थानों पर जाकर पड़ताल की तो ऑनलाइन योजना की हकीकत सामने आई। शासन ने एक जून से कृषि विभाग की योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन इसके संचालन के लिए विभाग के पास न तो कंप्यूटर हैं और न इसकी तकनीकी जानकारी रखने वाले कर्मचारी। नई व्यवस्था में जरूरी है कि जिस किसान ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, उसी को छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सवाल यह है कि जिन किसानों को किसी भी योजना का आवेदन फार्म भरने में दिक्कत आती है, वे ऑनलाइन सिस्टम से अपने को किस तरह जोड़ पाएंगे। शासन से कहा गया था कि किसानों के लिए हर ब्लाक में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी, लेकिन कहीं कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि कहीं भी एक भी कंप्यूटर नहीं है। हम लोग किसी तरह मैनेज कर रहे हैं। पहली बार ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे काफी दिक्कत आ रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते, जमीन संबंधी और स्थानीय पते संबंधी कागजात की कॉपी ब्लाक में जाकर जमा करा दें, फिर एक एक करके किसी तरह साइबर कैफे या फिर जिला मुख्यालय  लाकर उनका रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed