फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers murder in Banda, The miscreants entered the house and fired three bullets, the deceased had come out o

बांदा में किसान की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी तीन गोलियां, जेल से छूटकर आया था मृतक, जांच शुरू

Thu, 24 Aug 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

Banda Murder: घटना की जानकारी पर बिसंडा थाना अध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है। बालकरण 20 बीघा का काश्तकार था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Farmers murder in Banda, The miscreants entered the house and fired three bullets, the deceased had come out o
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में बुधवार की रात दबंगो ने घर मे घुसकर बालकरण उर्फ बाबूजी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंगों ने बालकरण के गले, पेट और पैर में गोली मारी है। बालकरण को 18 वर्ष पूर्व एक हत्या के आरोप में सजा हो गई थी।

विज्ञापन

सात जनवरी 2023 में वह जेल से छूटकर आया था। मृतक का एक पुत्र संदीप है, जो चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। एक पुत्री नीलम है और वह शादीशुदा है। पुत्री का कहना है कि रात 11 बजे उसके पिता आंगन में सोए थे। रात में कुछ लोग उसके घर मे घुस आए और अभद्रता करते हुए तीन फायर किए।
विज्ञापन

घटना से वह सहम गईं थी। उसने दरवाजे नहीं खोले। उसके पिता आंगन में सो रहे थे। उसने यह भी बताया कि पिता अपने साथ हमेशा तमंचा भी रखते थे। वह देर शाम गांव में घूमने भी गए थे। रात में घर आकर आंगन में सो गए थे। किसने उनको मारा यह वह नहीं देख पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारणों की जांच की जा रही है
घटना की जानकारी पर बिसंडा थाना अध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है। बालकरण 20 बीघा का काश्तकार था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध भी प्रतित हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed