{"_id":"5db01f3c8ebc3e93d965a210","slug":"farmers-closed-cattle-at-school-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किए अन्ना जानवर, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किए अन्ना जानवर, जमकर किया हंगामा
Wed, 23 Oct 2019 03:13 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Oct 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर में महीनों बाद भी स्थाई गोशाला का निर्माण पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगभग 50 मवेशी बंद कर दिए। साथ ही कालूखेड़ा-मौरावां मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ संतोष सिंह और बीईओ सुषमा सेंगर ने ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। साथ ही विद्यालय के सभी 46 छात्रों को लगभग 2 किमी. दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिप्ट किया गया।