फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's death due to High Tension line current

एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही ने छीन ली सांसे, टूटे तार की चपेट में आए किसान की मौत

Wed, 10 Oct 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to High Tension line current
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में खेत में दो दिन से टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद शव को हटाया गया। बवाल और जाम के आसार देख पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के गांव महाराजपुर के मजरा परसंडा गांव निवासी दयाराम पाल (57) बुधवार सुबह खेत पर गया था। खेत में ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। विद्युत आपूर्ति चालू होने से दयाराम उसकी चपेट में आकर चिपक गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा तो मृतक के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तार दो दिन से टूटा पड़ा था। विद्युत विभाग में मरम्मत का काम करने वाले ठेकेदार अभिषेक के लाइनमैन ज्ञानी को सूचना दी गई थी। वह तार जोड़ने के लिए पांच सौ रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर उसने तार नहीं जोड़ा। इससे दयाराम की मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे सोनू, राकेश व दिनेश हैं। दिनेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राइवेट लाइनमैन ज्ञानी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज की है।

करंट से 10 दिन में तीसरी मौत

Farmer's death due to High Tension line current
डेमो पिक
विद्युत विभाग के जेई शशिमणि कश्यप ने बताया कि तार टूटने की जानकारी विभाग को नहीं दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि प्राइवेट लाइनमैन को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी तार न जोड़ने वाले लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम को भेजकर तार को जुड़वा दिया गया है।

विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही लोगों की जान ले रही है।  ग्रामीणों की सूचना के बाद भी कई-कई दिन तक कोई मरम्मत करने नहीं पहुंचता है। हादसे में जन या पशु हानि होने पर विभाग मुआवजा दिलाने की बात कहकर अपनी खामियों पर पर्दा डाल देता है। बुधवार को बिहार के परसंडा गांव निवासी दयाराम पाल की मौत से पहले सोमवार को अवस्थी खेड़ा गांव में टूटे तार की चपेट में आकर अनुराग की मौत हो गई थी। एक अक्तूबर को मसवासी के मोहल्ला सरांय निवासी दीपा पत्नी दिनेश की खेत पर जाते समय रास्ते में टूटे तार की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

दोषियों पर होगी कार्रवाई: एक्सईएन
एक्सईएन राजमंगल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जो भी विद्युत लाइनें जर्जर हैं, उन्हें बदलने और मरम्मत कराने का काम चल रहा है। जो भी घटनाएं हुई हैं सभी की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर, सामने आई विभाग की बड़ी लापरवाही
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed