फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer murdered due to illicit relationship in Banda, strangled with nylon rope, accused couple arrested

Banda: अवैध संबंध के चलते किसान की हत्या, नायलोन की रस्सी से गला कसकर मारा, आरोपी दंपती गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 06:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Dec 2023 06:32 PM IST
सार

Banda Crime: एएसपी ने बताया कि मृतक किसान का उसके ही गांव के रहने वाले मित्र देवेश नामदेव की पत्नी गीता से अवैध संबंध थे। गीता ने ही अरुणेश को फोन करके स्कूल के पास बुलाया था। दोनों पति-पत्नी ने किसान की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया था।

विज्ञापन
Farmer murdered due to illicit relationship in Banda, strangled with nylon rope, accused couple arrested
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अवैध संबंध के चलते युवा किसान की नायलोन की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। नायलोन की रस्सी का दबाव पड़ने से उसका गला भी कट गया। हत्यारों ने शव को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के पास फेंक दिया। शव के शरीर पर सिर्फ बनियान व अंडरवियर था। उसके कपड़े भी वहीं पड़े पाए गए। मृतक किसान दो दिन से लापता था।

विज्ञापन

बड़े भाई ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए हत्यारोपी दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कुबूल करते हुए शव की बरामदगी कराई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में हत्यारोपी दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आला कत्ल नायलोन की रस्सी व नुकीली कील भी बरामद की है।

विज्ञापन

पत्नी वर्षा को फोन करके खाना बनाने को कहा
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी अरुणेश मिश्रा (27) अपने घर से 10 दिसंबर को ट्रैक्टर का भाड़ा लेने गांव के ही सुनील यादव के घर गया था। वहां धान को लादकर वह सुनील यादव के साथ वापस घर आ रहा था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर वह बाइक से उतरकर अपने घर जाने लगा। तभी उसने अपनी पत्नी वर्षा को फोन करके खाना बनाने को कहा।

सर्विलांस के जरिए पुलिस देवेश नामदेव तक पहुंची
उसके बाद से वह लापता हो गया था। रात भर घर नहीं आने पर अगले दिन अरुणेश के बड़े भाई कमलेश ने बबेरू कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अरुणेश की तलाश में लगी थी। उसके मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया, तो सर्विलांस के जरिए पुलिस अरुणेश के गांव के ही मित्र देवेश नामदेव तक पहुंची। पुलिस ने देवेश नामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर शव हुआ बरामद
तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। हत्यारोपी देवेश नामदेव की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर बनी बाउंड्री के पास बने शौचालय के पास पड़े अरुणेश के शव को पुलिस ने मंगलवार की रात को बरामद कर लिया। अरुणेश का गला कटा हुआ व बाएं सीने पर नुकीली कील के घाव के निशान थे।

फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने सुबूत जुटाए
रात में एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने सुबूत जुटाए। मृतक किसान के बड़े भाई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आला कत्ल नायलोन की रस्सी, नुकीली कील भी बरामद कर ली है।

मृतक किसान का उसके ही गांव के रहने वाले मित्र देवेश नामदेव की पत्नी गीता से अवैध संबंध थे। गीता ने ही अरुणेश को फोन करके स्कूल के पास बुलाया था। दोनों पति-पत्नी ने किसान की हत्या कर दी और शव को विद्यालय के अंदर छिपा दिया था। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्यारोपी दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  -लक्ष्मी निवास मिश्र, एएसपी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed