{"_id":"6ac550d6aacc41dc1f04f454","slug":"farmer-lost-his-life-after-falling-into-a-water-filled-pit-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150088-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरने से चली गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरने से चली गई किसान की जान
Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा गांव में किशवा-दुरौली मोड़ के पास सोमवार सुबह एक किसान का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पास में ही उसकी साइकिल भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। खिरियनपुरवा निवासी रंजीत (45) खेती-किसानी करते थे और घर में अकेले रहते थे। उनके पुत्र सत्यम ने बताया कि वह रनियां में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार शाम उसके पिता साइकिल से खेतों की ओर गए थे। रात में लौटते समय किशवा-दुरौली मोड़ के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में साइकिल समेत मुंह के बल गिर गए। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में उनका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। रंजीत अपने पीछे दो पुत्र सत्यम और शिवम छोड़ गए हैं। हादसे की जानकारी होते ही परिजन रोने लगे। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।