फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer killed himself by hanging

तरबूज लेने में हुआ विवाद तो दुकानदार ने जमकर की किसान की पिटाई, आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 17 May 2020 06:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed himself by hanging
तरबूज
हरदोई में मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम अंतोरा में सार्वजनिक रूप से पिटाई किए जाने से आहत किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम अंतोरा निवासी विनोद (28) पुत्र विजेश्वर खेती करता था। परिवार में गर्भवती पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। शनिवार की शाम विनोद गांव में लगी बाजार में तरबूज खरीदने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक वहां तरबूज महंगा देने पर विनोद पाल का दुकानदार से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान विनोद दुकानदार का वीडियो अपने मोबाइल से बनाने लगा। इससे गुस्साए दुकानदार ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे विनोद को बचाया। इसके बाद विनोद वहां से चला गया और गांव के पूरब में स्थित एक पेड़ में अंगौछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराया। मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पिटाई से आहत होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed