{"_id":"5f7f0fb587700e539703a0f9","slug":"farmer-killed-himself-by-hanging-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने बताया आर्थिक तंगी से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: किसान ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने बताया आर्थिक तंगी से था परेशान
Thu, 08 Oct 2020 06:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में मऊ थानाक्षेत्र के टिकराटोला मोहल्ले में एक किसान ने बुधवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहता था। कस्बे के टिकराटोला निवासी ओमप्रकाश पासी (38) पुत्र घनश्याम खेती करता था।
बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सोने चला गया। इसी बीच उसने फांसी लगा ली, रात को अचानक पुत्री दीपांजलि की नींद खुली तो उसने पिता का शव लटका देख परिजनों को घटना की जानकारी दी।
ओमप्रकाश के तीन पुत्र मिथलेश, कमलेश, व शैलेश और एक पुत्री है। भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान रहते थे, उनके पास दो बीघे जमीन है। उसी पर खेती करते थे।
विज्ञापन
भाई पुष्पदेव ने बताया कि वह कभी-कभी मजदूरी भी करता था। उनके बड़े पुत्र को छोड़कर सभी बच्चे पढ़ाई कराई करते हैं। घटना के बाद से पत्नी अनीता देवी व मां बड़की देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य घरेलू विवाद व कुछ आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाने की बात कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि कुछ कर्मचारी भेजकर परिजनों से बातचीत कर जानकारी की जा रही है।