फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer hanged himself after killing his wife

पत्नी की हत्या कर किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself after killing his wife
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के जिठरौली गांव में मंगलवार शाम किसान
विज्ञापन

दशभान सिंह (40) ने पत्नी प्रीती (38) की पिटाई करने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पास में एक डंडा पड़ा मिला है। इससे आशंका है कि गर्दन में डंडा रखकर उसने दबा दिया है। महिला के नाक व मुंह से खून भी आया है। पत्नी के चरित्र पर शक करने से दोनों में विवाद होता था। शाम को खेतों से दोनों बेटे घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सीओ फॉरेंसिक टीम लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी कब्जे में लिया है। किसान ने ससुराली जनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
17 वर्षीय बेटा हेमंत ई रिक्शा में खाद लादकर छोटे भाई राजा के साथ खेतों पर गया था। जबकि दशभान की दिव्यांग मां रानी (75) घर के नीचे के हिस्से में थीं। वह दिव्यांग व वृद्ध होने से चलने फिरने में असमर्थ हैं। शाम को दोनों बेटे घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद कोई नहीं बोला तो हेमंत सीढ़ी लगाकर घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा। वहां मां का शव जमीन पर पड़ा था और पिता का शव साड़ी के सहारे फांसी से लटक रहा था। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजनेर गंगा प्रसाद यादव फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पता चला कि दशभान ने पहली पत्नी की मौत के बाद आठ साल पहले दूसरी शादी की थी। वह अक्सर मायके में रहती थी। दशभान उसके चरित्र पर शक करता था। दोनों में इसी बात को लेकर विवाद होता था। दोनों में छीना झपटी भी हुई है। इससे प्रीती के चेहरे व गर्दन में खरोंच के निशान हैं। साथ ही नाक व मुंह से खून निकलने पर अंदरुनी चोट लगने व गर्दन में डंडा रखकर दबाने से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि सास, ससुर व साला लगातार परेशान कर रहे थे। इन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। उसने पत्नी के चाल चलन ठीक न होने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बयान-
प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से दोनों में विवाद होता था। इसी विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या करके खुद जान दे दी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। छानबीन चल रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ
----
पहली पत्नी ने गृह कलह के चलते आग लगाकर दी थी जान
एक बेटी की मां से की थी दूसरी शादी, वह अक्सर रहती थी मायके में
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। जिठरौली गांव के किसान दशभान सिंह की पहली पत्नी ने करीब दस साल पहले आग लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी हमीरपुर जिले के पतारा गांव में प्रीती के साथ की। प्रीती भी पहले से शादीशुदा थी लेकिन पति को छोड़ चुकी थी। उसे पहले पति से एक बेटी रुमझुम है। वह ननिहाल हमीरपुर में रहती है। प्रीती भी अक्सर मायके में ही रहती थी। दशभान इसका विरोध करता था। साथ ही अपने सास, ससुर व साले से इस बात को लेकर आपत्ति जता चुका था। वह लोग प्रीती के ही सहयोग में थे। इससे वह ससुराल के लोगों से नफरत करता था। सुसाइड नोट में उसने ससुराली जनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने पत्नी का चाल चलन ठीक न होने की बात भी लिखी है। हालांकि पुलिस ने उसके सुसाइड नोट को छिपाए रखा। पहली पत्नी से हेमंत (18) व राजा (13) दो बेटे हैं।
----
परिवार के भरण पोषण के लिए खरीदा था ई-रिक्शा
कानपुर देहात। दशभान की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं थी। वह पत्नी के अक्सर मायके में रहने से वह परेशान रहता था। उसके पास केवल तीन बीघा खेत हैं। करीब 15 दिन पहले उसने ई-रिक्शा खरीदा था। उसे चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को वह सुबह जल्दी ई रिक्शा लेकर गया था इसके बाद करीब दस बजे ही लौट आया। बच्चे खेतों पर चले गए। इसके बाद घर में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली। बेटों ने आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पिता के परेशान रहने की बात कही है।

----
दो दिन से नहीं बनाया था खाना
कानपुर देहात। दशभान की पत्नी प्रीती ने दो दिन से खाना नहीं बनाया था। वह पति से नाराज थीं। इससे दो दिनों से दशभान खुद बच्चों व मां के लिए खाना बना रहा था। दो माह पहले ही वह मायके हमीरपुर से आई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि प्रीती का फोन अक्सर व्यस्त रहने से भी उसका विवाद होता था।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed