फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies after drinking alcohol, accused of murder

किसान की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 08 Sep 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after drinking alcohol, accused of murder
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दबौली गांव निवासी किसान की शराब पीने के बाद पेट दर्द से मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

दबौली गांव निवासी किसान श्याम सिंह (35) ने सोमवार की रात कुछ लोगों के साथ गांव में शराब पी और रात को नशे में घर आया। रात में ही उसके पेट में दर्द होने लगा। मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। किसान की मौत पर पत्नी रेखा, पुत्र रोहित, मोहित, पुत्री लाली, कामिनी व सान्या का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी रेखा ने बताया कि पति ने सोमवार की शाम को गांव के लोगों के साथ शराब पी थी। रात में घर आते ही उनके पेट में दर्द शुरू हो गया था। आशंका है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed