फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies after being hit by a goods train while crossing the freight line

मालभाड़ा लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 18 Oct 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a goods train while crossing the freight line
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव निवासी एक किसान रविवार दोपहर मालभाड़ा लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर घायल किसान को परिजन सीएचसी ले गए। वहां से उसे उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव निवासी अरविंद (55) किसान था। रेलवे लाइन के पार वह रविवार को फसल देखने गया था। दोपहर में वह वापस घर आ रहा था। इस दौरान मालभाड़ा लाइन पार करते समय अप लाइन किनारे पहुंचने पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर परिजन पहुंचे और उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. श्रीप्रकाश ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिलखने लगे। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरा अधेड़, घायल
झींझक। ऊंचाहार एक्सप्रेस में चढ़ते समय हमीरपुर जिला निवासी अधेड़ गिरकर घायल हो गया। हमीरपुर के धौहल थाना जलालपुर निवासी श्याम बाबू (50) ऊंचाहार एक्सप्रेस से दिल्ली से कानपुर जा रहा था। ट्रेन रविवार की सुबह 4:27 बजे झींझक स्टेशन पर रुकी।

इस पर श्यामबाबू ट्रेन से उतर कर पटरियों की तरफ खड़ा हो गया। ट्रेन चलने पर वह चढ़ने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। इस पर वह पटरियों पर गिरकर घायल हो गया।
ट्रेन जाने के बाद आरपीएफ सिपाही अमित कुमार ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी के डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने बताया कि अधेड़ के हाथ, पैरों व सिर में चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed