फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer died in police custody in kannauj

कन्नौज: पुलिस हिरासत में किसान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, दरोगा पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 Feb 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer died in police custody in kannauj
किसान की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में पुलिस हिरासत में किसान की मौत हो गई। परिजनों ने दरोगा पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। सदर कोतवाली के निवाजीपुरवा निवासी किसान विनोद कटियार (50) ने तिर्वा कोतवाली के खैरनगर क्षेत्र के गांव वाहपुर में रहने वाली निर्मला देवी पत्नी गंगा सागर से दो साल पहले 20 बीघा जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व महतेपुरवा में रहने वाली ऊषा देवी और सोनी ने इस 20 बीघा जमीन में पांच बीघा अपना पट्टा होने की बात कहते हुए तिर्वा पुलिस को विनोद कटियार के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में उप निरीक्षक संजीव कटारा ने सोमवार को कोतवाली में विनोद कटियार को बुलाया था।
विज्ञापन


इस दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों के साथ बेटे मनीष कटियार ने जीटी रोड हरदोई मोड़ पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी विनोद कुमार और सदर कोतवाल विकास राय मौके पर पहुंचे। बेटे मनीष ने दरोगा संजीव कटारा पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed