फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer died due to lack of treatment after suffering for one and a half hours at Rath CHC in Hamirpur

यूपी: कर्ज से तंग किसान ने जान दी, शादी में बैंक से लिया था कर्ज

Sun, 23 Aug 2020 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to lack of treatment after suffering for one and a half hours at Rath CHC in Hamirpur
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के राठ में जहर खाने से किसान की हालत बिगड़ी तो परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर के मौजूद नहीं होने से इलाज के अभाव में डेढ़ घंटे तड़पने के बाद किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने बताया किसान कर्ज से परेशान था। बिगवां गांव निवासी जयपाल अहिरवार ने बताया रविवार सुबह 7 बजे उनके छोटे भाई कुंवर लाल (45) शौच के लिए खेतों की ओर गए थे।
विज्ञापन


जहां उन्होंने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल कर्मचारी ने इलाज के नाम पर एक बोतल लगा दी। डॉक्टर को बुलाने की मांग पर आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार न मिलने पर किसान की हालत बिगड़ने लगी। करीब डेढ़ घंटे तड़पने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। यह देख कर्मचारी ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। उपचार के अभाव में मौत के बाद रेफर करने पर परिजन भड़क गए।

लोगों का आक्रोश देख कर्मचारी भी मौके से भाग निकले। हंगामा होने पर पहुंचे अधीक्षक डॉ. आरके कटियार ने कहा सीएचसी के तीन डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल में लगी है। अधीक्षक सहित मात्र दो डॉक्टर बचे हैं।

हालांकि दो डॉक्टर होने के बावजूद इमरजेंसी ड्यूटी में किसी के न होने पर कोई जवाब नहीं दे पाए। परिजनों की सूचना पर कोतवाली के दरोगा संजय मिश्रा पुलिस के साथ पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

दरोगा ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला ने किसान की कर्ज के चलते हुई मौत के मामले में कहा राजस्व कर्मियों से जांच कराएंगे।

शादी में लिया था कर्ज
कुंवर लाल के नाम चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। भाई जयपाल ने बताया उन्होंने 2017 में पुत्री साधना व 2019 में पुत्र रामनाथ की शादी की थी। जिसमें में करीब ढाई लाख रुपये साहूकारों से कर्ज लिया था। वहीं कृषि कार्य के लिए आर्यावर्त बैंक गोहांड से केसीसी पर 90 हजार रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed