फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer died due to electrocution in Mahoba, wire fell while irrigating

Mahoba: करंट लगने से किसान की मौत, सिंचाई करते समय टूटकर गिरा था तार, मौके पर ही तोड़ा दम

Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

अजनर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर मोटर चालू कर रहा था। इस दौरान हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन खेत में पहुंचे, तो वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा है।

विज्ञापन
Farmer died due to electrocution in Mahoba, wire fell while irrigating
मृतक जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सिंचाई कर रहे किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

टिकरिया गांव निवासी जितेंद्र (24) के पिता नारायणदास की आठ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से जीतेंद्र खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गुरुवार की रात जितेंद्र खेत की सिंचाई करने गया था। खेत में पाइप बिछाकर मोटर चलाई।
विज्ञापन

इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जितेंद्र के ऊपर गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर छोटे भाई सचिन ने खेत जाकर देखा, तो जितेंद्र विद्युत तार से झुलसा पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की तीन बड़ी बहनों मालती, आकांक्षा व राजकुमारी की शादी हो चुकी है। छोटा भाई सचिन, बहन सावित्री व मां वतीबाई का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार चलाने वाले की मौत से अब मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed