फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer died due to drowned in lake in unnao

उन्नाव: बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा किसान झील में गिरा, डूबने से हुई मौत

Wed, 17 Jul 2019 07:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to drowned in lake in unnao
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले के नवाबगंज में किसान की झील में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा रहा था। झील पार करते समय पुलिया पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झील में गिर गया। ग्रामीणों ने जब शव उतराता देखा तो बाहर निकाला व परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव भाड़ी निवासी हरिश्चंद (50) पुत्र बाबूलाल मंगलवार शाम घर से कुइथर गांव सब्जी लेने गया था। शाम लगभग 6 बजे वह पैदल वापस घर आ रहा था। घर जल्दी पहुंचने के लिए उसने बसहा झील पर बनी जर्जर पुलिया का रास्ता पकड़ लिया। वह झील पार ही कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झील में गिरकर डूब गया।
विज्ञापन

पास में मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव को झील से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन शव लेकर घर चले गए। बेटे दीपक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

झील में शव की तलाश करती रही पुलिस 
झील में किसान के गिरने की सूचना ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव को भी दी थी। सूचना पर वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले परिजन शव लेकर घर जा चुके थे। जानकारी न होने पर पुलिस झील में ही शव की तलाश करती रही। कुछ पता न चलने पर पुलिस वापस लौट गई थी। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर शव पोेस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed