फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer committed suiciede due to Bank loan and electricity bill

बैंक का कर्ज और बिजली का बिल लेकर आया मौत, किसान फांसी पर झूला

Sun, 31 Mar 2019 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suiciede due to Bank loan and electricity bill
डेमो पिक

बांदा जिले में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक और बिजली का करीब तीन लाख रुपये कर्ज बताया जा रहा है। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में किसान लालबाबू (36) पुत्र सुखनंदन ने शनिवार की रात घर के खपरैल में साड़ी से फांसी लगा ली। पत्नी विनीता और परिजन उसे उतारकर तत्काल सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

इन्हीं सब हालात से तंग आकर फांसी लगा ली

युवक के भाई श्याम सुंदर ने बताया कि लालबाबू के नाम लगभग तीन बीघा जमीन है। किसानी के साथ वह मेहनत-मजदूरी भी करता था। पिछले वर्ष इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की भदेहदू शाखा से केसीसी से उसने एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्जमाफी में यह कर्ज माफ नहीं हो पाया। इसके अलावा घरेलू बिजली का लगभग दो लाख रुपये बिल बकाया है। भाई के मुताबिक इन्हीं सब हालात से तंग आकर लालबाबू ने फांसी लगा ली। मृतक दो पुत्र एक पुत्री है।

एक अन्य घटना में शहर के कालूकुआं में शनिवार की शाम कल्लू (28) पुत्र मूलचंद्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घरवालों ने रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि नशे के लिए वह रुपये मांग रहा था। न देने पर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed