फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer committed suicide by hanging himself, was troubled by debt and treatment of cancer afflicted brother

Hamirpur Suicide: किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और कैंसर पीड़ित भाई के इलाज से था परेशान, जांच शुरू

Fri, 14 Jul 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

Hamirpur Crime: कर्ज और कैंसर पीड़ित भाई के इलाज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging himself, was troubled by debt and treatment of cancer afflicted brother
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव में एक अधेड़ किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्ज और कैंसर पीड़ित भाई के इलाज से परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

बांकी गांव निवासी अरविंद श्रीवास ने बताया कि पिता गंगाराम श्रीवास (58) तीन भाई थे। उनके हिस्से में करीब तीन बीघा खेतिहर जमीन थी। उस पर भूमि विकास बैंक और इलाहाबाद बैंक में बंधक रखकर ऋण ले रखा था। भूमि विकास बैंक से 2015 में 50,000 का लोन लिया था।
विज्ञापन

वहीं इलाहाबाद बैंक से उन्होंने ऋण ले रखा था, जिसके समझौते के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 2021 में करीब 45,935 रुपये व ब्याज की नोटिस भेजी गई थी। इसे वह अदा नहीं कर सके थे। इसके साथ ही उन्होंने बीते आठ मई को छोटी पुत्री रोशनी की शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंककर्मी ऋण जमा करने के लिए बना रहे थे दबाव
उसके लिए गांव वालों से करीब डेढ़ लाख रुपए कर्ज ले रखा था। बताया कि पिता अपने छोटे भाई जगराम के कैंसर होने के चलते उसके इलाज में भी काफी पैसा खर्च कर रहे थे। इससे उनकी आर्थिक स्थित खराब होती जा रही थी। वहीं, भूमि विकास बैंक के कर्मी ऋण जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इन्हीं वजहों के चलते उन्होंने गांव के बरातशाला के पास एक नीम के पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed